खगडि़या, जुलाई 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सीपीआईएम खगड़िया अंचल कमेंटी के बैनर तले शनिवार को सदर बीडीओ और सीओ कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआईएम बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार, जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद महतो, जिला सचिव मंडल सदस्य कुन्दन मेहता,खगड़िया नगर परिषद लोकल कमेंटी के सचिव संजीव कुमार और खगड़िया पश्चिम लोकल कमेंटी के सचिव मिथलेश केशरी ने किया। सीपीआईएम का प्रदर्शन पार्टी जिला कार्यालय से सैकड़ों लोगों के साथ आक्रोशपूर्ण नारेबाजी करते हुए खगड़िया अंचल कार्यालय पहुंचा। सीपीआईएम का प्रदर्शन ऐसे माहौल में हो रहा था,जब पूरे देश में नीट पेपर लीक कांड के खिलाफ छात्र जंतर मंतर दिल्ली से लेकर पूरे देश के सड़कों पर केन्द्र की भाजपा सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ रहा है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : सदर प्रखंड के...