चंदौली, मार्च 24 -- चंदौली, संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ सीएमओ डॉ. वाईके राय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाया जाएगा। जिले के सभी 14 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बच्चियों को वैक्सीन का सिंगल डोज लगाया जाएगा। इस वैक्सीन की शुरूआत जिले के अन्य ब्लॉक स्तरीय सीएचसी, राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय, मेडिकल कॉलेज, एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भी जल्द ही प्रारम्भ कराया जाएगा।इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके दुबे ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन के सिंगल डोज टीकाकरण से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव होता है। कई देशों में यह वैक्सीन पहले से ही लक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.