चंदौली, मार्च 5 -- चंदौली। संवाददाता सदर नगर पंचायत को उच्चीकृत कर नगर पालिका परिषद बनाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। साथ ही जिले का संपूर्ण विकास और सभी राजस्व कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण जल्द से जल्द कराए जाने की भी मांग की जा रही है। इस संबंध में सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सपा सांसद और सकलडीहा विधायक के साथ बीते दो मार्च को जिलाधिकारी से कलेक्ट्रेट में मिलकर ज्ञापन भी सौंप चुके हैं इस दौरान सिविल बार अध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वाराणसी से अलग होकर 1997 में चंदौली जिला बना। लेकिन आज तक जिले का संपूर्ण विकास नहीं हो पाया है। जिले में कई विभागों के अपने खुद के भवन में आफिस तक नहीं है। डीएम समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास तक नहीं है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही ज...