चाईबासा, फरवरी 18 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोचीसाइ निवासी दीपक राम ने 17 फरवरी को स्कूटी चोरी होने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि दीपक स्कूटी लेकर 11 जनवरी 2026 को सदर थाना अंतर्गत बाबा मंदिर गया था। वह स्कूटी खड़ा कर किसी काम से चला गया। जब वापस लौटा तो स्कूटी गायब पाया। उसी समय वह ऑनलाइन सदर थाना में मामला दर्ज कराया था। फिर 17 फरवरी को दोबारा अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...