किशनगंज, दिसम्बर 10 -- किशनगंज । संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के डुमरिया भट्टा में मंगलवार की शाम को एक महिला कांस्टेबल का शव किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मिलते ही सनसनी फैल गयी। मृतक कांस्टेबल प्रियंका कुमारी (27 वर्ष) नालंदा जिले के इस्लामपुर की रहने वाली थी। बताया जाता है कि कांस्टेबल प्रियंका 2018 बैच की थी। तीन माह पूर्व ही कटिहार जिले से बदलकर किशनगंज आई थी। वर्तमान में सदर थाना में रिजर्व गार्ड के रूप में तैनात थी। प्रियंका मंगलवार को भी ड्यूटी पर गई थी। प्रियंका विवाहित थी। वह किशनगंज में अकेले रहती थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सागर कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि डुमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.