चाईबासा, मई 24 -- चाईबासा। सदर थाना प्रभारी हीरा लाल महतो ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने उनसे मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बकरीद पर्व को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि बेहतर व्यवस्था के लिए हर समाज के लोगों का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपराधी छवि के लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सदर थाना क्षेत्र में जुआ, शराब या किसी किस्म का अवैध कारोबार नहीं चलने देंगे। पूर्व थाना प्रभारी तरूण कुमार का रांची तबादला हो गया है। मौके पर जफर नसीम, मो. वसीर समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सदर थाना प्रभारी के रूप में हीरालाल महतो पदभार ग्रहण किये यह भी पढ़ें- दुलाल महतो ने संभाला तमाड़ थाना का प्रभार यह भी पढ़ें- मोहनपुर : थाना में शांति समिति की बैठक के दौरान हंगामा...