मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना के फरदो पुल के पास से ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को चोरी कर लिया गया। इस सबंध में ट्रैक्टर चालक अमित कुमार सिंह ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर मूलरूप से सारण जिला के बनियापुर निवासी का है। वे वर्तमान में सदर थाना के डुमरी में रहते हैं। चालक ने आवेदन में कहा कि बुधवार रात वह फरदो के निकट ट्रैक्टर को लगाकर घर चला गया। सुबह आए तो ट्रैक्टर गायब मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...