गुमला, मार्च 19 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गुमशुदगी के मामले सामने आने से परिजन चिंतित हैं। वृंदा नवाटोली निवासी गोतयारी देवी ने आवेदन देकर बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र अनिस उरांव एक मार्च से लापता है। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा और काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पबेया करौंदा क्षेत्र में प्रयाग गोप ने अपनी बहू सुशांति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को वह बिना बताए घर से निकल गई और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है, मोबाइल भी बंद है। पुलिस दोनों मामलों में आवेदन के आधार पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...