सहरसा, मार्च 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय का मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष अचानक औचक निरीक्षण करने सदर थाना भी पहुंच गए। डीआईजी ने सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया । वही निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सदर थाना ओडी का भी निरीक्षण किया । पुलिस पदाधिकारियों को बिहार सरकार के सबका सम्मान-जीवन आसान अंतर्गत कार्य करने के निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान ओडी व्यवस्था की पोल खुल गई। डीआईजी ने ओडी रजिस्टर की जांच किया। फरियादियों के द्वारा दिए गए आवेदन की जांच किया। इस दौरान डीआईजी ने पावती रसीद नहीं रहने और ओडी व्यवस्था की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए सुधार करने का निर्देश दिया। साथ हीं ओडी पदाधिकारी को दुबारा गलती नहीं करने को लेकर भी सख्त हिदायत ...