चंदौली, मई 17 -- चंदौली, संवाददाता। सदर तहसील परिसर में एडीएम न्यायिक और एसडीएम बिजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कुल 81 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के जरिए गुहार लगाई। जिसमें मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रसागर गुप्त सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 60 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें 5 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव, नायब तहसीलदार आशुतोष राय, मोहम्मद आरिफ, बीईओ अजीत पाल, एडीओ पंचायत एनडी तिवारी, सीडीपीओ प्रशांत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सदर तहसी...