शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। चौक स्थित सदर तहसील परिसर में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में आग लग गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने तुरंत एसडीएम सदर संजय कुमार पांडेय और चौक कोतवाल अश्विनी कुमार को सूचना दी। तहसील के सामने ही चौक कोतवाली होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। जहां आग लगी थी, उसके पास ही चकबंदी कार्यालय और तहसील का अभिलेखागार स्थित है, जहां महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखे हैं। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, लेकिन किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.