देवरिया, मई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना क्षेत्र के सहबाजपुर निवासी अलख प्रसाद कन्नौजिया ने शनिवार को सदर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर तहसील परिवार में आने वाले वादकारियों, अधिक्वताओं, कर्मचारियो सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग की। एसडीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अभियंता को शौचालय का निर्माण कराने को लिखा है।प्रार्थना पत्र में कहा है कि प्रतिदिन तहसील में सैकड़ों वादकारी, अधिवक्ता व कर्मचारी आते हैं, लेकिन तहसील परिसर में स्वच्छ शौचालय नहीं होने से उन्हे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से राहत देने को तहसील परिसर में एक आधुनिक स्वच्छ शौचालय का निर्माण कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...