वाराणसी, सितम्बर 25 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। दाखिल खारिज के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने और एक लाख लेने के लिए निजी मुंशी भेजने के आरोपित लेखपाल कुंदन सिंह को एसडीएम नितिन सिंह ने निलम्बित कर भूलेख कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। कुंदन सीरगोवर्धनपुर में क्षेत्र में तैनात था।

घटना एसडीएम ने तहसीलदार न्यायिक को विभागीय जांच सौंप दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी लेखपाल कुंदन सिंह फरार है। शिवपुर के जैपार (उंदी) निवासी कमलकांत विक्रम की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को यूपी कॉलेज के गेट के पास शिवदासपुर (मंडुवाडीह) के अशोक कुमार को दबोचा था। अशोक ने बताया कि वह लेखपाल कुंदन सिंह का निजी मुंशी है। उनके कहने पर यहां एक लाख रुपये लेने आया था।

आरोप आरोप है कि कमलकांत के पिता ओमप्रकाश सिंह के नाम पुश्तैनी जमीन सीर गोवर्धन म...