बिहारशरीफ, मई 25 -- बिन्द, निज संवाददाता। सदर डीएसपी संकेत कुमार ने सोमवार को बिन्द थाना का औचक निरीक्षण किया। थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद को हत्या समेत अन्य संगीन अपराध के मामलों की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया। रात्रि गश्ती बढ़ाने, शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई व क्राइम कंट्रोल को लेकर दिशा-निर्देश दिया। मौके पर अनुज कुमार, सरोज कुमार, संदेश कुमार व अन्य मौजूद थे। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय) यह भी पढ़ें- सदर डीएसपी ने बिन्द थाना का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...