हमीरपुर, जून 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर कोतवाली में दो मामले आए, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। मौदहा में नौ प्रार्थना पत्रों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सदर कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि समाधान दिवस में जमीन संबंधी दो मामले दर्ज किए गए थे। मौके पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस ने दोनों मामलों का समाधान करा दिया है। यह भी पढ़ें- जमीन, नाली और पानी निकासी के विवाद छाए रहे, थाना दिवस में पहुंचीं छह शिकायतेंमौदहा में समाधान दिवस मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम करणवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। किसी भी मामले का मौक...