बोकारो, जून 23 -- बोकारो प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मियों के दो दिनों से जारी हड़ताल से सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराया गई है। अस्पताल के वार्ड सहित परिसर में जहां-तहां बिखरे पड़े गंदगी की बदबू से सभी बेहाल है। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया है, जिसका सीधा असर अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। अस्पताल परिसर, वार्डों और शौचालयों में गंदगी फैली हुई है। बाथरूम और बेसिन की स्थिति खराब हो गई है। वार्ड में भर्ती मरीजों व परिजनों को शौचालय जाने के लिए सोचना पड़ रहा है। मंगलवार को अस्पताल की पड़ताल की गयी। साफ-सफाई की व्यवस्था बदतर नजर आयी। पूरा फर्श गंदा देखा गया। वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि बदबू से यहां रहना मुश्किल हो रहा है। स्वस्थ्य आदमी भी यहां रहकर बीमार पड़ जाएगा। ...