बिहारशरीफ, मार्च 17 -- सदर के बाद जिले के अन्य अस्पतालों में भी खुलेंगे जन औषधि केंद्र दिल्ली की आजीविका की टीम ने लिया जायजा ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की होगी उपलब्धता जीविका समूह की महिलाओं को मिलेगा बड़ा रोजगार अवसर फोटो : जीविका सदर : सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को जीविका की महिलाओं से बात करते दिल्ली टीम के सदस्य आशीष कुमार व अन्य । बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में सफलतापूर्वक संचालन के बाद अब जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी जन औषधि केंद्र खोले जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इससे आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और व्यापक होगा। मंगलवार को दिल्ली की आजीविका की चार सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। वहां चल रहे ज...