सीवान, मार्च 20 -- सीवान। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने शहर के पुलिस लाइन स्थित पार्वती गैस सर्विस के गोदाम की औचक जांच गुरुवार को की। जांच के क्रम में पाया गया कि गोदाम पर गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है| पार्वती गैस के प्रोप्राइटर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में गुरुवार को 8 वेंडर द्वारा गैस सिलेंडर की होम डिलेवरी की जा रही है। सदर एसडीओ ने सभी गैस संचालकों को गैस सिलेंडर का अधिक से अधिक होम डिलेवरी कराने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...