गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई और त्वरित निवारण के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के आम नागरिक अब गैस की कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग या अन्य अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतें सीधे व्हाट्सएप नंबर 7479793189 पर दर्ज करा सकते हैं। हालांकि इस नंबर पर कॉल नहीं करने का उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि लोग सिर्फ इसमें अपना शिकायती संदेश, साक्ष्य संबंधी फोटो या वीडियो ही भेजें। एसडीएम ने बताया कि नागरिकों से इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों से संबंधित फोटो, वीडियो, ऑडियो या लिखित संदेश के माध्यम से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक छापेमारी एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अनुरोध ...