बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- सदर आलम की टॉपर बनी आयुषि व शौर्य फोटो : सदर आलम : सदर आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के साथ खुशी मनातीं प्राचार्य रूबीना निशात व अन्य। बिहारशरीफ। सदर आलम बिहारशरीफ की आयुषि राज 95.8 फीसदी अंक के साथ स्कूल टॉपर बनी हैं। वहीं, मोहनपुर सदर आलम के शौर्य प्रतीक 92.4 फीसदी अंक के साथ अव्वल स्थान पर रहे। प्राचार्य रूबीना निशात ने बताया कि यहां से 81 छात्रों व 74 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से नौ छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक लाया है। जबकि, 30 छात्रों को 80 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छात्रों की दमदार सफलता नबिल अहमद ने 94.8, माही कुमारी ने 93.4 तो अनिका हसन ने 92.6 फीसदी अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मोहनपुर सदर...