भभुआ, मार्च 9 -- नगर थाने की पुलिस व सुरक्षा गार्ड के सहयोग से शहर से पकड़ा गया बंदी सुरक्षा गार्ड प्रभारी के आवेदन पर नगर थाना में बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाजरत बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लेकिन, नगर थाने की पुलिस ने उसे भभुआ शहर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बंदी सोनू कुमार वैशाली जिला के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरविया निवासी रामजनम महतो का पुत्र है। उत्पाद पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में उसे गिरफ्तार किया था। उत्पाद थाना द्वारा उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन, इलाज के दौरान वह सदर अस्पताल से भाग गया था। बताया गया है कि मंडल कारा में बंदी सोनी की तबीयत खराब होने पर उसे कारा प्रशासन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, ...