मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल के पास मेन रोड के किनारे जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने से गुरुवार दोपहर से लेकर रात तक पानी बहता रहा। स्मार्ट सिटी के बायो टॉयलेट और पुराने जर्जर यूरिनल के पास सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक के नीचे भूमिगत पाइप डैमेज हुआ है। पानी का बहाव रोकने के लिए लोगों ने ईंट रखे पर कोई फायदा नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक निगम को सूचना देने के बावजूद पानी की बर्बादी को भी नहीं रोका जा सका है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल रोड में जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...