सदर अस्पताल में 67 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
मुंगेर, मई 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को स्थानीय सदर अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 67 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें तीन महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में पाई गईं। अस्पताल के परामर्शदाता योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में आईं सभी महिलाओं की प्रसव पूर्व जरूरी जांचें की गई। डॉ. निधि के नेतृत्व में महिलाओं की सीबीसी, एचआईवी, हेपेटाइटिस, हीमोग्लोबिन और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गई। जांच के बाद डॉ. निधि ने सभी को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए। परामर्शदाता योगेश कुमार सिंह ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- 118 गर्भवतियों की जांच शिविर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.