सीवान, अप्रैल 12 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिख रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी पड़ने के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। सदर अस्पताल के सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब 60 प्रतिशत मरीज सर्दी, खांसी, बुखार व डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से पीड़ित पाए जा रहे हैं। शनिवार को भी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भीड़ देखी गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोनों पालियों में कुल 238 मरीज इलाज के लिए ओपीडी पहुंचे थे। इनमें से अधिकांश मरीजों में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार व शरीर में पानी की कमी के लक्षण पाए गए, जबकि अन्य मरीज विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे। डॉक्टर ऐसे मरीजों से लक्षण पूछकर मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ दवाएं लिख रहे हैं। दवाओं की बढ़ी मांग मौसमी बीमारियों में वृद्धि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.