मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता सदर अस्पताल में शुक्रवार को नगर निगम के 40 महिला सफाईकर्मियों (सफाई मित्र) के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीते छह मार्च को नगर विकास व आवास विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर के आयोजन का निर्देश दिया था। सहायक स्वच्छता पदाधिकारी गौरव नारायण के मुताबिक शनिवार को भी महिला सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसका फायदा स्वच्छता सर्वेक्षण में भी मिलेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण के टूल किट में सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य जांच व अन्य सुरक्षा पहलुओं पर भी मार्किंग होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...