नवादा, अप्रैल 22 -- गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नवादा सदर अस्पताल में लू यानी हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था कर दी गई है। अस्पताल परिसर में 14 बेड का लू वार्ड अर्थात हीट वेव वार्ड तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.एस.डी.अरैयर ने बताया कि फिलहाल 14 बेड की क्षमता वाला वार्ड पूरी तरह से तैयार है और इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वार्ड का निर्माण जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तेजी से किया गया है। गर्मी के मौसम में हर वर्ष लू के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सतर्क हो गया है। यह भी पढ़ें- रोगी कल्याण समिति ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण इसी कड़ी में सदर अस्पताल में यह विशेष वार्ड बनाया गया है, जहां ल...