बिहारशरीफ, मार्च 14 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है। शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने मोतियाबिंद के मरीजों से मिलकर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 12 महिला और पुरुष मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। सभी मरीजों को 12 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 13 मार्च को हिलसा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सुमन कुमार के नेतृत्व में सभी मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ। शनिवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। ऑपरेशन कराने वालों में सिवान जिले के गगनपुरा गांव निवासी रामाश्रय पांडे, पटना के करकायन निवासी मालती देवी, चंडी ...