रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल, रांची ने ब्रोंकोस्कोपी और थोरैकोस्कोपी की 100 सफल प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जिससे गंभीर फेफड़ों की बीमारियों के इलाज में नई संभावनाएं खुली हैं। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ सौविक सरकार के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा किया गया। इन अत्याधुनिक जांच प्रक्रियाओं के माध्यम से टीबी, निमोनिया और फेफड़ों की कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की सटीक और शुरुआती अवस्था में पहचान संभव हो सकी है। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलना आसान हुआ है, जो जीवनरक्षक साबित हो रहा है।सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में अस्पताल की टीम ने लगातार समर्पण और कुशलता के साथ इस लक्ष्य को हासिल किया। इस उपलब्धि में डॉ बिमलेश, डॉ अजीत, डॉ अखिलेश, ...