लखीसराय, जून 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने व मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से हाई रिस्क गर्भवती महिला के लिए विशेष मातृत्व सुविधा शुरू करने की पहल की गई है। इस व्यवस्था के तहत गर्भावस्था के दौरान जटिलता से जूझ रही महिला को प्रसव पूर्व और प्रसव बाद बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।

विशेष निगरानी प्रसव से पहले व बाद में रखी जाएगी विशेष निगरानी: प्रसव के बाद महिला को पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में विशेष निगरानी में रखा जाएगा, जहां उनके स्वास्थ्य के साथ नवजात शिशु की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाएगी।

गर्भवती महिला के लिए सुविधाएं अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हाई रिस्क प्रेगनेंसी से पीड़ित महिला के लिए प्री-ऑपरेटिव और पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

महत्वप...