सीतामढ़ी, जून 9 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल परिसर मंगलवार की शाम उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब सर्पदंश की एक पीड़िता के इलाज के दौरान परिजनों ने अस्पताल में ही झाड़-फूंक शुरू करा दी। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ती देख ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने हस्तक्षेप किया और झाड़-फूंक कर रहे कथित ओझा को अस्पताल परिसर से खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी वंदना कुमारी अपने घर के कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान कोई जहरीला जीव ने उन्हें काट लिया। परिजनों को आशंका थी कि उन्हें जहरीले सांप ने डंस लिया है। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे。 यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामा, सर्पदंश पीड़िता की झाड़-फूंक कर रहे ओझा को होमगार्ड जवानों ने...