साहिबगंज, मार्च 31 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में मंगलवार को हड्डी के ऑपरेशन का शुभारंभ हुआ । इसमें मुख्य रूप से डीएस डॉ. देवेश कुमार मौजूद थे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार ने मरीज का ऑपरेशन किया । दरअसल, बीते 24 मार्च को शोभनपुर भट्टा की आशा देवी के घुटने की हड्डी टूट गई थी। उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया । इधर डीसी, सिविल सर्जन व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के सहयोग से ओटी की आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई है। अब यहां की जनता को अपने ही जिले में हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। अन्य मरीजों का भी हड्डी ऑपरेशन किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...