धनबाद, अगस्त 12 -- सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं उप विकास आयुक्त सनी राज ने संयुक्त रूप से परिसर में मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन काउंटर का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि बीते एक वर्ष में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार आया है और आज यह राज्य के अग्रणी सरकारी अस्पतालों में शुमार है। उन्होंने कहा, "अस्पताल में आने वाले मरीजों के चेहरों का संतोष ही मेडिकल टीम और कर्मचारियों के निस्वार्थ सेवा भाव का असली प्रमाण है। यह भी पढ़ें- आरबीएसके के विशेष शिविर में 110 बच...