जहानाबाद, फरवरी 6 -- केमिकल नहीं रहने के कारण 15 दिनों से गंभीर बीमारियों की जांच प्रभावित - गंभीर बीमारी से ग्रसित और किडनी के मरीजों को हो रही परेशानी हिन्दुस्तान पड़ताल अरवल, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में ब्लड जांच के लिए कई जरूरी केमिकल नहीं हैं। पिछले 15 दिनों से यह समस्या बनी हुई। जिसके कारण गंभीर बीमारियों की जांच प्रभावित हो रही है। सदर अस्पताल में इलाज के बाद जांच के लिए पहुंच रहे मरीजों को लौट जाना पड़ रहा है या मजबूरी में बाजार में पैसा देकर जांच कराने को विवश होना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में केमिकल नहीं रहने के कारण सीबीसी एवं क्रिएटिनिन की जांच नहीं हो रही है। जिसके कारण जौंडिस, किडनी एवं अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के बीमारियों की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे मरीजों को जांच के लिए बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.