भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता वैशाली जिले के बाद मंगलवार को भागलपुर में जीवनदीप की लांचिंग हो गई। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने जीवनदीप का अनौपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम नर्सों एवं चिकित्सकों को प्रभावी मेंटर बनाकर उन्हें हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की पहचान व सुरक्षित प्रसव कराने के लिए तैयार करना रहा। इस मौके पर नर्सों को प्रेरित करने वाला वीडियो दिखाया गया। इस मौके पर अनीता रोज, मो. सरताज आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...