लखीसराय, जून 2 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजन को अब स्वास्थ्य सेवा, जांच प्रक्रिया और विभिन्न वार्ड की जानकारी साउंड सिस्टम के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवा के लिए जानकारी लंबे समय से बंद पड़े सार्वजनिक सूचना प्रसारण तंत्र को अस्पताल प्रबंधन ने पुनः चालू कर दिया है, जिससे मरीज को आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होने लगा है। ज्ञात हो कि अस्पताल परिसर में लगाए गए साउंड सिस्टम के उपयोग नहीं होने के कारण मरीज को विभिन्न विभाग, जांच कक्ष और स्वास्थ्य सेवा की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था।

समस्या का समाधान इस समस्या को हिन्दुस्तान ने 29 मई के अंक में "सदर अस्पताल का साउंड सिस्टम बंद, रोगी जानकारी बिना भटकते" शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर...