सीवान, मई 21 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का नियमित रूप से बीपी, पल्स, ऑक्सीजन स्तर व शरीर का तापमान सहित अन्य जांच की रही है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में बिना ड्रेस के ही ड्यूटी कर रहे चिकित्साकर्मीस्वास्थ्य जांच का प्रदर्शन अप्रैल महीने में इस जांच में सदर अस्पताल का स्तर सबसे नीचे रहा। यहां ओपीडी में सबसे कम 90.73 फीसदी मरीजों की ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच की सकी। मिले आंकड़े के अनुसार सदर अस्पताल में कुल 15 हजार 68 ओपीडी निबंधन के मुकाबले 13 हजार 671 मरीजों का महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच किया गया, जबकि 1 हजार 397 का गैप रहा, जो जिले में सबसे अधिक है। इसके अलावा सीएचसी बरहरिया में 97.56 प्रतिशत व सीएचसी नौतन में 96.55 प्रतिशत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गयी। यह...