साहिबगंज, मई 2 -- साहिबगंज। आयुष्मान योजना के तहत विशेषज्ञ व अतिविशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं सदर अस्पताल में शीघ्र उपलब्ध होगी। इस सिलसिले में सीएस डॉ. रामदेव पासवान व डॉ. मुकेश कुमार ने शुक्रवार को भागलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अमर ठाकुर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. माखन लाल व शल्य चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार से सार्थक विचार-विमर्श किया। मौके पर सीएस ने संबंधित चिकित्सकों से इलाज की व्यवस्था, जटिल मामलों के प्रबंधन व आपसी समन्वय पर विस्तृत चर्चा की। पैथोलॉजी व हिस्टोपैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भागलपुर स्थित अपोलो जांच घर के साथ भी विचार-विमर्श कर सहमति प्राप्त की । इससे मरीजों के जटिल बीमारी की जांच आयुष्मान योजना के तहत सदर अस्पताल में संभव हो सकेगी। सूत्रों ने बताया कि सीएस से वार्ता के बाद संबंधित चिकित्सकों ने सहमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.