सहरसा, अप्रैल 10 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। मॉडल सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था में सुधार लाने की कवायद शुरू हो गई है। हिंदुस्तान में भी पूर्व में प्रकाशित खबर का असर अब साफ दिखने लगा है। सड़क की संकरी स्थिति, रौशनी की कमी, ओपीडी के सामने जर्जर भवन, गंदगी का अंबार और जलजमाव जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने इंजीनियरों की टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर कई अहम योजनाओं की घोषणा की। नगर आयुक्त ने बताया कि अस्पताल के पश्चिम दिशा से आने वाली मुख्य सड़क महज 7 से 8 फीट चौड़ी है, जिससे मरीजों और एंबुलेंस को भारी परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर पेवर ब्लॉक्स लगाने और मार्ग को व्यवस्थित करने की योजना बनाई गई है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.