सदर अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरुकता रैली का आयोजन
चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल मे विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन कार्यालय से एक जागरुकता रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करती रही। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सहिया स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू, एमटीएस एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की अहम भूमिका रही। सभी ने मिलकर लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचने, साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरदानी के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए। इस दौरान प्रखंड स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों तक अलग-अलग स्थानों पर भी जागरूकता रैलियां निकाली गईं। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली गई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.