सदर अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से निकाली 1.45 किलो की तिल्ली
रांची, जून 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल रांची के सर्जन डॉ अजीत और उनकी टीम ने एक जटिल ऑपरेशन कर बुंडू प्रखंड के आनेडीह गांव की रहने वाली सुलोचना देवी को नई जिंदगी दी है। लंबे समय से पेट दर्द, पेट में भारीपन और लगातार कमजोरी से जूझ रही सुलोचना देवी का कई अस्पतालों में इलाज कराया गया था। कुछ जगहों पर चिकित्सकों ने उन्हें खून की गंभीर बीमारी और कैंसर होने की आशंका भी जताई थी। मरीज के पति मृत्युंजय महतो एक छोटे किसान हैं, जिससे परिवार आर्थिक रूप से भी परेशान था। डॉ अजीत ने बताया कि सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग में जांच के दौरान पता चला कि मरीज के शरीर में खून की अत्यधिक कमी है। उनका हीमोग्लोबिन लगातार सिर्फ 5 ग्राम ही रह रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि उनकी तिल्ली असामान्य रूप से बढ़ चुकी है। रिम्स में कराई गई एमआरआई जांच में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.