गढ़वा, जुलाई 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में स्थित प्री फेब्रिकेटेड अस्पताल में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस बार लाखों रुपये के सामानों की चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चोरी की यह घटना अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बताया जाता है कि कोविड काल में संक्रमित मरीजों को आइसोलेट रखने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से 50 बेड वाला प्री फेब्रिकेटेड अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया था। भवन बनकर तैयार होने के बावजूद उसमें इलाज शुरू नहीं हो सका था। इसी बीच चोरों ने सुनसान पड़े इस अस्पताल भवन को निशाना बनाते हुए ऑक्सीजन पाइप, वायरिंग की कॉन्स्टेंटर तारें और पंखे सहित कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.