भभुआ, अप्रैल 24 -- चापाकल एक भी नहीं, सबमर्सिबल पंप से स्वास्थ्य महकमा ने की है पेयजल व्यवस्था इमरजेंसी, ओपीडी, महिला-पुरुष वार्ड में वाटर कूलर और आरओ का पानी उपलब्ध (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में लगे वाटर कूलर का पानी गर्म निकल रहा है। इसके पानी को पीने पर इसका स्वाद भी सामान्य पानी की तरह लग रहा है। मतलब वाटर कूलर से न फिल्टरयुक्त पानी मिल रहा है और न ठंडा। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, पर स्वास्थ्य महकमा का इस गर्मी के मौसम में भी इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। अस्पताल में आनेवाले मरीज और उनके परिजन इसी पानी को पीकर प्यास बुझा रहे हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी में मरीजों के लिए एक वाटर एटीएम सहित लगाया गया है कुल नौ आरओ विशेषज्ञ बताते हैं कि वाटर कूलर का मुख्य काम पीने के पानी को ठंडा करना और उसे स्टोर करना है।...