हाजीपुर, मार्च 31 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) में बाल हृदय रोगों से ग्रसित बच्चों को नई जिंदगी देने के लिए मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को सदर अस्पताल में आयोजित हृदय रोग जांच शिविर में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और जिला स्वास्थ्य समिति सहयोग से लगाया गया। इस मेगा शिविर के दौरान जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम डॉ. कुमार मनोज, आरबीएस के जिला समन्वयक डॉ. शाइस्ता और एनसीडीओ डॉ. आरके साहू के देखरेख में पूरे शिविर का संचालन हुआ। डीपीएम डॉ. कुमार मनोज ने बताया कि शिविर में मेदांता पटना के प्रसिद्ध पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कुमारी सोनी ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच की, ताकि जन्मजात हृदय रोग जैसे दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.