लखीसराय, अप्रैल 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल का लंबे समय से बंद शिशु ओपीडी का संचालन सोमवार को फिर से शुरू कर दिया गया है। फिलहाल शिशु ओपीडी का संचालन अस्थायी रूप से ईसीजी वार्ड में शुरू किया गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में बच्चों का इलाज किया जा रहा है। लंबे समय से इस सुविधा के अभाव में छोटे बच्चों को सामान्य ओपीडी की भीड़ में इलाज कराना पड़ रहा था। पूर्व डीएस सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार के 31 मार्च को सेवानिवृत हो जाने के बाद सदर अस्पताल में विशेष कर बच्चों के इलाज को लेकर भारी परेशानी शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- संयुक्त अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था की जिसका मुख्य कारण शिशु ओपीडी संचालन नहीं होने के बावजूद डॉ. राकेश स्वयं बच्चों का इलाज अपने स्तर से...