सराईकेला, जून 15 -- सरायकेला। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला इकाई की ओर से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमलोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। शिविर में 56 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। चिकित्सा मानकों और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मंच के सदस्यों ने बताया कि रक्तदान ऐसा कार्य है जो किसी के जीवन की रक्षा कर सकता है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित गर्मियों के दिनों में या आपातकालीन स्थिति में अक्सर अस्पतालों में खून की कमी हो जाती है...