धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सदर अस्पताल में गुरुवार को आर्थिक रूप से कमजोर एक महिला का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि बिहार के नवादा जिला अंतर्गत कादिरगंज की रहने वाली 53 वर्षीय सीता देवी, पति छोटे लाल राजवंशी, गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही थीं। जांच में उनका हीमोग्लोबिन मात्र 7.6 ग्राम पाया गया। आर्थिक तंगी के कारण वे निजी अस्पताल में इलाज कराने में असमर्थ थीं। सीता के पति बोरा सिलने का कार्य करते हैं, जबकि उनकी बेटी सदर अस्पताल में सफाईकर्मी है। बेटी को जानकारी मिलने पर वह अपनी मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। गुरुवार को डॉ संजीव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सीता देवी की हालत सामान्य और स्थिर है। इस ऑपरेशन में निश्चेतक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.