सीतामढ़ी, दिसम्बर 4 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में बढ़ती शीतलहर के बीच भर्ती मरीजों को कंबल न मिलने की समस्या गंभीर रूप ले रही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कंबल न केवल बहुत पतले हैं। बल्कि उनकी संख्या भी कम होने से मरीज ठंड से बचाव के लिए मजबूरन घर से कंबल लाने को विवश हैं। वार्डों में सौ से अधिक मरीज भर्ती हैं। जिनमें खासकर प्रसूता महिलाओं को इस स्थिति का सबसे अधिक सामना करना पड़ रहा है। मरीजों ने अस्पताल के कंबलों की गुणवत्ता और उपलब्धता पर नाराजगी जताई है। एक मरीज ने बताया कि अस्पताल का कंबल ऐसा पतला है कि उसका कोई असर ठंड से बचाव में नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमें ठंड से बचने के लिए खुद कंबल लेकर आना पड़ा। क्योंकि अस्पताल पर भरोसा नहीं रह गया है। इससे स्पष्ट है कि अस्पताल की व्यवस्था मामले में बेहद कमजोर साबित हो रही है। ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.