मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में दलाली और मरीजों को बहलाकर निजी अस्पताल ले जाने के आए दिन आ रहे मामलों पर रोक लगाने के लिये अब सुरक्षाकर्मी निजी एंबुलेंस या निजी वाहन से जाने वाले मरीजों की पूर्ण जानकारी ले रहे हैं। साथ ही ऐसे वाहनों का नंबर, मरीज का मोबाइल नंबर, पता सहित अन्य जानकारी रजिस्ट्रर में दर्ज कर रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि सदर अस्पताल में आए दिन दलालों द्वारा मरीजों को बहलाकर पैसे लेने या वार्ड में भर्ती मरीजों को बहलाकर निजी अस्पताल ले जाने के मामले सामने आते हैं। ऐसे में कई बार मरीज जब इन दलालों का शिकार हो जाते हैं तो उनके द्वारा इसकी शिकायत दर्ज की जाती है। जिसे लेकर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को ऐसे मामलों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी, वार्ड, आईसीयू आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.