चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए बुधवार से नवाचार के रूप में एक नई व्यवस्था शुरू हुई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को मरीज यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों की पहचान को सुव्यवस्थित करना, संक्रमण नियंत्रण को बेहतर बनाना, स्वच्छता मानकों को सुदृढ़ करना तथा मरीजों को गरिमापूर्ण एवं समान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस नवाचार को मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- चाईबासा सदर अस्पताल ब्लड बैंक को 18 साल बाद मिला ल...