रांची, मार्च 14 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने ब्रेन ट्यूमर की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। बोकारो निवासी 44 वर्षीय महिला के मस्तिष्क (बाएं कनपटी के हिस्से) में विकसित हुए ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया। न्यूरो सर्जन डॉ. अशोक मुंडा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को पूरा किया। लगातार सिरदर्द से पीड़ित महिला की स्थिति अब सामान्य है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टीम में एनेस्थेटिस्ट डॉ. नीरज, डॉ. वसुधा, डॉ. कौशल सहित ओटी असिस्टेंट नेली सिस्टर, मुकेश और अमित का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.